फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक के खाते से निकाले ५० हजार रुपये

युवक के खाते से निकाले ५० हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर ४ ए निवासी एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने ५० हजार रुपये निकाल लिए। पांच बार में शातिर ठगों ने वारदात की। मोबाइल पर मेसेज आने पर पीडि़त को ठगी का पता चला। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वसुंधरा सेक्टर ४ ए में दीपक चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर २४ फरवरी को एक मेसेज आए। उनके खाते से दस हजार रुपये निकल गए। उन्होंने मेसेज खोलकर देखा। तभी एक के बाद एक चार और मेसेज आए। जब तक वह कुछ समझ पाते पांच बार में उनके खाते से ५० हजार रुपये निकल चुके थे। जांच की तो उनका डेबिट कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक में शिकायत की। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में लिखित तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जानकारी की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed