{"_id":"603b7fd48ebc3ee91c800201","slug":"ghaziabad1614512084","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और फॉच्र्यूनर कार में हुई टक्कर, लगा जाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बस और फॉच्र्यूनर कार में हुई टक्कर, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र में साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास गढ़मुक्तेश्वर से आ रही सवारी से भरी बस और फॉच्र्यूनर कार में टक्कर हो गई। हादसे में बस और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। बस चालक की सूझबूझ से हादसे होने से टल गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। बस के सड़क से हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस अपनी लेन में चल रही थी। रांग साइड से फाच्र्यूनर वाला आया। जो तेज रफ्तार से बस के सामने आ गया। वहीं, एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।