{"_id":"603b7fc38ebc3ee9171ab86b","slug":"ghaziabad1614512067","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी में पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोसायटी में पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसायटी में पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
-गौर विलेरियो सोसायटी में लोगों ने मिलकर लगाए पौधे
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। अहिंसाखंड -2 की गौर विलेरियो सोसायटी में रविवार को लाेगाें ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस बीच कुछ निवासियों ने अपना जन्मदिन भी मनाया। आरडब्लयूए पदाधिकारियों ने लोगों से जन्मदिन व अन्य अवसराें पर पौधारोपण करने की अपील की है।
यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि रविवार को कुछ लोगों का जन्मदिन था। उन्होंने ग्रीन एरिये में पौधे लगाकर प्रदूषण को रोकने का संकल्प लिया। इसके बाद आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी तमाम लोगों ने विभिन्न अवसरों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करने की अपील की। जिससे प्रदूषण को रोकने में मदद मिले और लोगों को गर्मी के बीच ताजी हवा का आनंद भी मिल सके। सोसायटी से सीनियर सिटीजन ज्ञानचंद गुप्ता, कमलेश गुप्ता ने विभिन्न तरह के पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कुलदीप धर, शिवानी अग्रवाल, पार्थ सारथी, मनोज गोस्वामी, मनन गुप्ता, अनिल सिंह, सुवोजित अग्रवाल, मनीष रंजन,आलोक कुमार, डॉ. परिमल आदि मौजूद रहे।
--------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन