{"_id":"603a4a048ebc3ee96075750c","slug":"ghaziabad1614432772","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से डकैती में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नोएडा से डकैती में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले में वाँछि 25 हजार का इनामी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
बुलंदशहर। एसओजी टीम ने गौतमबुद्धनगर जनपद से डकैती की एक घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को धर दबोचा है। जिसके पास से अवैध असलाह बरामद कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह टीम क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र में डकैती की एक घटना में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी इमरान निवासी मोहल्ला खीरखानी थाना खुर्जा नगर परम डेरी के पास मौजूद है। साथ ही वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। जहां से आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, टीम ने आरोपी को कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर दबोच लिया। दादरी में वर्ष 2020 में हुई डकैती के मामले में नोएडा पुलिस लगातार खाक छान रही थी। गिरफ्तारी न होने पर उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका था। जिसे एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर अवैध असलाह भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।