{"_id":"6038da208ebc3ee8ee599bcd","slug":"ghaziabad1614338592","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन से कोविड-19 गाइडलाइन स्पष्ट करने की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रशासन से कोविड-19 गाइडलाइन स्पष्ट करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन से कोविड-19 गाइडलाइन स्पष्ट करने की मांग
विज्ञापन
- लगातार सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों से लोग परेशान
- एओए ने जिला प्रशासन से की मांग कोविड-19 को लेकर स्पष्ट करें गाइडलाइन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। विभिन्न वाट्सएप ग्रुप पर पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर चल रही सूचनाओं और अफवाहों से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। ऐसे में सभी प्रकार के संदेहों को दूर करने के लिए एओए फेडरेशन ने जिला प्रशासन से इस संबंध में गाइडलाइन स्पष्ट करने की मांग की है।
दरअसल पिछले दो-तीन दिनों से सासायटियों के वाट्सएप ग्रुप पर मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर कई अफवाह चल रहे थे। मसलन यदि मास्क नहीं पहना तो पुलिस चालान काटेगी और जेल भी जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों ने इस तरह की सूचनाओं का खंडन भी किया। ऐसे में हकीकत क्या है इसके लिए फेडरेशन पदाधिकारियों ने ऑनलाइन जिलाधिकारी से अपील की है कि कोविड-19 को लेकर जो भी गाइडलाइन हो उसे पब्लिक हित में जारी किया जाए, ताकि लोगों को इसकी पूरी जानकारी रह सके। फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अफवाह या सूचनाओं के आधार पर कोई व्यक्ति ठगी का शिकार न हो सके इसके लिए जरूरी है कि जनहित में सूचनाओं को प्रसारित किया जाए।
विज्ञापन