फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शहर में छाई वसंतोत्सव की खुमारी

शहर में छाई वसंतोत्सव की खुमारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
शहर में छाई वसंतोत्सव की खुमारी
विज्ञापन
- बुधवार को भी कई संस्थानों ने आयोजित किए कार्यक्रम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शहर में वसंतोत्सव की खुमारी छाई हुई है। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। अलग-अलग संस्थाओं की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कहीं हवन का आयोजन हुआ तो कहीं पूजा अर्चना की गई तो महिलाओं ने पिकनिक आयोजित कर वसंत की खुशियों को सेलिब्रेट किया।
जनसंख्सा समाधान फाउंडेशन की ओर से वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान बृजविहार में 51कुंडीय महायज्ञ आयोजित किया गया। इस यज्ञ में 101 परिवार शामिल हुए और मंत्रों की आहूति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में सभी महिला सदस्याएं पीले रंग के वस्त्र पहनकर शामिल हुई। कार्यक्रम में संयोजिका हेमा शारदा, प्रतिभा डिमरी के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं का सहयोग रहा। वहीं दूसरी ओर पर्वतीय प्रवासीय जन कल्याण समिति की महिला संगठन ने न्याय खण्ड 2 में कीर्तन व आस्था पूजन समारोह का आयोजन किया। कीर्तन के जरिए महिलाओं ने मां सरस्वती का गुणगान किया। इस कार्यक्रम में पर्वतीय प्रवासी जन कल्याण समिति व महिला संगठन न्याय खंड 2 इन्दिरपुराम की  मंजू मैखुरी,रजनी इस्टवाल, शारदा ध्यानी,राधा रावत,चम्पा मनराल,ममता विजलवान,पुष्पा नेगी आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed