फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चोर और राइफल की तलाश में खाकी हो रही फेल

चोर और राइफल की तलाश में खाकी हो रही फेल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई में कसेरकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीते दिनों चोरी हुई इंसास राइफल का सुराग लगा पाना और आरोपी को दबोचने में पुलिस फेल साबित हो रही है। तीन फरवरी से अब तक न तो राइफल ही मिली और न ही चोरी कर ले जाने वाला युवक पकड़ा जा सका है। हालांकि, इतने दिन में पुलिस आरोपी की पहचान पता करने में जरूर कामयाब हो गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डिबाई के कसेरकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के लिए गारद लगी है। इसमें तीन सिपाही अनुज कुमार, सरशाद खां और सतेंद्र कुमार तैनात किए गए थे। चार फरवरी को जब गारद में तैनात सिपाही अनुज से वैक्सीन की खेप लाने वाली टीम के साथ जाने को कहा तो इंसास के गायब होने का पता चल सका। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि रायफल तीन फरवरी को ही गायब हो गई थी। सिपाही अनुज का मेडिकल कराया तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई। फुटेज में जो युवक रायफल लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है, वह इसी सिपाही का दोस्त है, लंबे वक्त से साथ शराब पीते थे। तीनों सिपाहियों को निलंबित कर सिपाही अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। राइफल ले जाने वाले से पूछा तो वह उसका नाम तक नहीं बता पाया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, युवक की पहचान दीपक निवासी शिकारपुर के रूप में हुई है, जो नुमाईश मैदान में मजदूरी को आता था। उसके घर पर दबिश डाली, लेकिन वहां ताला लगा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed