फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अधिवक्ताओं और एसपी क्राइम के बीच नही सुलझ रहा विवाद, बार काउंसिल चेयरमैन से शिकायत

अधिवक्ताओं और एसपी क्राइम के बीच नही सुलझ रहा विवाद, बार काउंसिल चेयरमैन से शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
बुलदंशहर। एसपी क्राइम और अधिवक्ताओं के बीच बीते दिनों पनपे विवाद की गति अभी सुलझती नज़र नही आ रही है। आरोप है कि एसपी क्राइम द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन और जांच की मांग किये जाने के बावजूद नतीजा सिफर है है। वहीं अब अधिवक्ताओं ने पूरे मामले की शिकायत बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश से कर दी है। एसपी क्राइम के खिलाफ कार्रवाई के साथ उनको तुरंत यहां से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव ने सोमवार को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश को पत्र भेज कर बताया कि, 10 फरवरी को एसएसपी कार्यालय में बैठ कर एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने अधिवक्ताओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने कह दिया था कि अधिवक्ताओं की दबंगई खत्म करने को ही यहां पोस्टिंग हुई है। उन्होंने बताया कि इस बावत 12 फरवरी को 100 से ज्यादा अधिवक्ताओं का प्रतिधिनि मंडल एसएसपी से मिला और एसपी क्राइम के खिलाफ शिकायती पत्र दिया, लेकिन आज तक उसका संज्ञान नहीं लिया गया। एडवोकेट सुमन राघव ने बार कौंसिल से इस मामले में हस्तक्षेप कर एसपी क्राइम के खिलाफ मानहानि की कानूनी कार्रवाई कराने की मांंग की है। वहीं बुधवार को अधिवक्ता एक बार फिर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed