{"_id":"602bcbb68ebc3ee95257904f","slug":"ghaziabad1613482934","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने दी दबिश, सराफा व्यापारी पिता-पुत्र किए गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने दी दबिश, सराफा व्यापारी पिता-पुत्र किए गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में गाजियाबाद पुलिस ने दबिश देकर सराफ़ा व्यापारी पिता पुत्र को दबोच लिया। दोनो पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगा है। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ गाजियाबाद ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को गाजियाबाद से एक पुलिस टीम बुलंदशहर नगर कोतवाली पहुंची और यहां आमद दर्ज कराई। बताया गया कि गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में एक घर में कुछ दिन पहले लाखों की चोरी की वारदात हुई थी, जिसमें काफी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी किए गए थे। सोने के जेवरातों को बुलंदशहर के सराफा बाजार में एक दुकान पर बेचा गया। आरोप है कि आरोपियों के द्वारा चोरी के माल को गलाकर खुर्द-बुर्द कर दिया गया। गाजियाबाद पुलिस टीम द्वारा बुलंदशहर पुलिस के साथ मिलकर बाजार में एक दुकान पर दबिश देकर वहां से आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ लिया गया। इस दौरान सराफा व्यापारियों ने हल्का-फुल्का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को नगर कोतवाली ले जाकर लिखापढ़ी के बाद अपने साथ गाजियाबाद ले गई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने एक चोरी के मामले में सर्राफा बाजार में दबिश दी है। यहां से आरोपी पिता-पुत्र को पकड़कर टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन