फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नशीली गोलियों का तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशीली गोलियों का तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने नशे की 1800 गोलियां बरामद की है। बताया गया कि आरोपी काफी समय से क्षेत्र में नशे की गोलियों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार देर रात नगर कोतवाली की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि काली नदी स्थित श्मशान घाट के निकट एक टेशकर नशे की गोलियां बेचने की फिराक में है। मिली सूचना के बाद उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र टीम के साथ काली नदी श्मशान घाट पहुंचे और वहां से एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 1800 गोलियां एलप्राजोलम बरामद हुई। यह गोली नशे के लिए इस्तेमाल की जाती है। बिना लाइसेंस के इस दवा का इतना स्टोक रखना भी गैरकानूनी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त आमिर निवासी मोहल्ला मिर्दगान थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह नशे के आदि युवाओं को इन गोलियों को महंगे दाम में बेचता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस बाबत उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को भी सूचित किया है, जिससे कि आमीर जहां से गोलियों की सप्लाई ले रहा है, उस पर भी शिकांजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed