फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किसान को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किसान को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। दिल्ली में गत 26 जनवरी को किसान आंदोलन के दौरान निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल में शिकारपुर निवासी एक किसान का नाम भी सामने आ रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ के लिए उसे नोटिस भेजा है। हालांकि, नोटिस में पूछताछ की डेट निकल चुकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत २६ जनवरी को किसानों ने कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में टै्रक्टर मार्च निकाला था। ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में जमकर हंगामा और बवाल हुआ था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। बताया गया कि रैली में जनपद के भी कई किसान शामिल हुए थे। जिनमें से एक किसान को अब दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। शिकारपुर के गांव बरौली निवासी किसान कुंवरपाल को बीते दिनों तीन नोटिस प्राप्त हुए। एक नोटिस इंस्पेक्टर संजय सिन्हा स्टार्स द्वितीय, क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन शकरपुर की ओर से ८ फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाने का था। जबकि, दूसरा नोटिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार आईओ साइबर सेल, क्राइम ब्रांच कोतवाली दरियागंज, दिल्ली का १३ फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाने का था। जबकि, तीसरा नोटिस इंस्पेक्टर संजय सिन्हा की ओर से ही शकरपुर थाने में पूछताछ के लिए गत १२ फरवरी को बुलाने का था। इस संबंध में किसान से संपर्क नहीं हो सका है। उनके परिजनों ने बताया कि नोटिस तीन दिन पूर्व प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed