फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ससुर ने की विवाहिता से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश

ससुर ने की विवाहिता से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने और शिकायत करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने ससुर, पति, देवर समेत सात ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी कोतवाली देहात के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन दहेज में बाइक और नगदी की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि गत 7 फरवरी को ससुराल में उसे अकेले देखकर ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। ससुरालीजनों के वापस आने पर उसने ससुर की हरकत के बारे में बताया, जिसके बाद उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ससुर, सास, पति और देवर समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed