फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   श्रीयोग वेदांत सेवा समिति ने मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

श्रीयोग वेदांत सेवा समिति ने मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
नोट ः सर्कुलेशन डिपार्टमेंट द्वारा बतायी गई खबर
विज्ञापन
इस खबर में दो कार्यक्रमों के फोटो भी रहेंगे श्रीयोग वेदांत सेवा समिति ने मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया - खोड़ा कालोनी में संस्था की ओर से पांच जगह पर मनाया गया पूजन दिवस - चेयरपर्सन रीना भाटी और युवा सेवा संघ के हरीश पांडेय रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को खोड़ा के टाटिया बाबा गेट, संगम पार्क , प्रताप विहार और वंदना विहार व हिमालय एंकलेव के शिव शक्ति मंदिर में मातृ - पितृ पूजन दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बच्चों को अपने माता-पिता की जिंदगी भर सेवा करने और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं हिमालय एंकलेव के शिव शक्ति मंदिर में कार्यक्रम में चेयरपर्सन रीना भाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष अंजू सिंह और महासचिव अर्चना सिंह ने बताया कि टाटिया बाबा गेट पर मातृ - पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम में युवा सेवा संघ के महासचिव हरीश पांडेय मुख्य अतिथि रहे। वहां बच्चों और उनके माता-पिता के सामने बैठाया गया। इसके बाद एक थाली में फूलों की माला, रंगोली और पूजा का अन्य सामान लेकर बच्चों ने माता - पिता का तिलक किया। फिर उन्हें माला पहनाकर चारों तरफ परिक्रमा लगाई। बताया कि यह कार्यक्रम संस्था की तरफ से पिछले 14 वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को माता-पिता की सेवा करने के साथ संस्कृति के पथ पर चलने को प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने माता -पिता की आरती भी की। इस कार्यक्रम में आश्रम से बहनों ने भी पहुंचकर हिस्सा लिया। सभी जगह पर माता-पिता की पूजा करने के बाद उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। टाटिया बाबा गेट पर रेखा पांडेय बहन, लक्ष्मी बहन, सरला बहन, संगीता बहन, युवा सेवा संघ के हर्ष प्रताप, किशोर पांडेय, मधुरकर, शिवांश, भास्कर जबकि शिव शक्ति मंदिर (सामुदायिक भवन) के कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी परमात्मा यादव, संजीत, मुकेश, लोकेंद्र, सत्येंद्र, रामकुमार, महिला उत्थान मंडल की लीला रावत, फूल कुमारी, कुसुम बहन, उमा बहन, रामवीर सिंह, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, अवधेश कुशवाह, अवधेश आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed