फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर मौत

बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामा़ेड़ थाना क्षेत्र की श्रीराम कालोनी के सामने शनिवार रात को सामान लेने गई महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर टीलामोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शांति टीलामोड़ थाना क्षेत्र की श्रीराम कालोनी में परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी मां रेवती देवी शनिवार रात करीब आठ बजे घर से दुकान पर जरूरी सामाने लेने गई थीं। इसी दौरान लोनी की तरफ से तेज रफ्तार से लापरवाही से बाइक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही रेवती देवी घायल होकर सड़क पर गिर गईं। आनन फानन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर टीलामोड़ थाने में तहरीर दी गई है। एसएचओ टीलामोड़ रणसिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed