{"_id":"602528b18ebc3ee90546489a","slug":"ghaziabad1613047985","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की नहीं मानीं शर्तें तो तोड़ दिया शादी से पूर्व रिश्ता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दहेज की नहीं मानीं शर्तें तो तोड़ दिया शादी से पूर्व रिश्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपी युवक पक्ष के सात लोग नामजद, नगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
- नवंबर माह में लोनी निवासी युवक से तय हुई थी पीडि़ता की शादी
बुलंदशहर। दहेज लोभियों की एक करतूत फिर सामने आई है। शादी से पूर्व ही दहेज के लोभियों ने मांगें पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। जहां एक ओर युवती पक्ष शादी की तैयारियों में जुटा था, तो वहीं दहेज लोभी रिश्ता तोड़कर अपने बेटे को कहीं ओर रिश्ता करने की फिराक में हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह बीते दिनों अपनी पुत्री की शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। बताया कि 20 नवंबर 2020 को गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र निवासी थान सिंह उर्फ बंटी, उसके पिता वासठपाल सिंह, राजेंद्र, बॉबी, चीनू, अमर और मां उनके घर आए थे। साथ ही बातचीत के बाद आरोपी पक्ष ने उनकी बेटी से अपने पुत्र का रिश्ता तय कर दिया था। जल्द ही शादी करने की बात कही गई औैर शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पक्ष ने शादी में भारी भरकम दहेज की मांग की। जिसे देने में पीडि़त पक्ष ने असमर्थता जताई और उनकी काफी मान मनौव्वल की। लेकिन, आरोपी अपनी मांगो पर ही डटे रहे। पीडि़त पक्ष ने बताया कि उन्होंने शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन, बीते दिनों आरोपी पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। साथ ही आरोपी अपने पुत्र के लिए अन्यत्र वधू की तलाश में जुट गए हैं। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में दहेज लोभी आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन