फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
- पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
- एक वर्ष पूर्व आगरा निवाासी युवक से हुआ था पीडि़ता का विवाह बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता पर उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की।साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
नगर के मोहल्ला साठा निवासी अंजलि वर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर  देकर बताया कि उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व आगरा के समशाबाद निवासी युवक अमर वर्मा के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान  दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी आदि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीडि़ता का उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति व ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed