फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 को जीडीए में डलेगा अह‌िंसाखंड की टूटी सड़क के निर्माण का टेंडर

15 को जीडीए में डलेगा अहिंसाखंड की टूटी सड़क के निर्माण का टेंडर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन
15 को जीडीए में डलेगा अहिंसाखंड की टूटी सड़क के निर्माण का टेंडर - मार्च माह तक टेक्नीकल और फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा कार्य   माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। जीडीए ने अहिंसाखंड -2 में टूटी सडक से करीब 25 हजार की आबादी को राहत दिलाने के लिए तैयारी कर ली है। जीडीए में 15 फरवरी को सड़क निर्माण का टेंडर डालने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद टेक्नीकल और फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया होने के बाद मार्च माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने जीडीए की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। लोगों की तरफ से कई बार अधिकारियों को शिकायत भी दी गयी है। मगर अभी तक कार्य शुरू न होने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।  
गौर विलेरियो सोसायटी में रहने वाले नवीन अग्रवाल ने बताया कि अहिंसाखंड-2 में डीपीएस से कुछ मीटर तक जीडीए ने सड़क का निर्माण किया हुआ है। मगर इसके आगे से सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढों में पानी और धूल मिट्टी भरी होने से दिनभर प्रदूषण फैलता रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2019 में पूरा हो जाना था। मगर अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जबकि इलाकी विभिन्न सोसायटियों में 25 हजार से अधिक लोग रहते हैं। जो रोजाना नोएडा और अन्य जगहों पर जाने के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, टूटी सड़क की वजह से यहां आए दिन लोगों की गाड़ियां फंसती रहती हैं। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोग जीडीए से लेकर सीएम पोर्टल तक अनेकों बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा। जीडीए अधिकारी एके चौधरी का कहना है कि 15 फरवरी को सड़क बनाने के लिए टेंडर डाला जाएगा। इसके बाद टेक्नीकल और फाइनेंशियल बिड पर काम होगा। दोनों प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च महीने से सड़क का काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
-------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed