फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रवि ब्रदर्स ने लक्ष्य को जीतकर आरसीए को चार विकेट से रौंदा

रवि ब्रदर्स ने लक्ष्य को जीतकर आरसीए को चार विकेट से रौंदा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
रवि ब्रदर्स ने लक्ष्य को जीतकर आरसीए को चार विकेट से रौंदा
विज्ञापन
- अभिषेक ने शानदार 67 रन और शिवम ने 49 रन की पारी खेली - आयुष को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। मोहन मिकिंस मैदान पर बृहस्पतिवार को रवि ब्रदर्स टीम ने रविंद्र क्रिकेट एकेडमी (आरसीए) को चार विकेट से हरा दिया। स्पोर्ट्स सन बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग के मैच में पहले बल्लेबाजी कर आरसीए ने 40 ओवर खेलकर नौ विकेट पर 255 रन बनाए। दूसरी पारी में रवि ब्रदर्स ने अभिषेक (67) और शिवम त्रिपाठी (49) की मदद से 256 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। इस टीम के आयुष को चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच बनाया गया। रवि ब्रदर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरसीए से ओपनिंग करने रोहन (09) और लक्ष्य (41) की जोड़ी उतरी। टीम को शुरू में ही रोहन के रूप में पहला झटका लगा। दूसरी विकेट के लिए आयुष ने 27 रन जोड़े। विपुल (25) और केशव सर्वाधिक (48) रन बनाकर भी अर्धशतक से चूक गए। वहीं संचित ने 45 रन का योगदान दिया। सीमित 40 ओवर में टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाकर लक्ष्य दिया। रवि ब्रदर्स के लिए गेंदबाज आयुष ने सात ओवर में 31 रन पर चार विकेट चटकाई। तो सक्षम को दो विकेट की सफलता मिली।
विज्ञापन
रवि ब्रदर्स टीम ने इस लक्ष्य को 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 256 बनाकर हासिल कर लिया। ओपनर अभिषेक ने 67 रन की शानदार पारी से शुरुआत दी। दूसरे छोर से संयम अरोड़ा ने 46 रन और शिवम त्रिपाठी 49 रन बना पाए। सिद्धांत ने नाबाद 26 रन और सक्षम 1 रन पर नॉट आउट पविलियन लौटे। टीम ने इस मैच को चार विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed