फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा। जिनके पास से पुलिस ने तीन चोरी की बाइकें, अवैध असलहे बरामद किए हैं। तीनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात नई मंडी चौकी पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो शातिर वाहन चोर अनूपशहर की ओर से बुलंदशहर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव दोहली बंबे के निकट सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान दो व्यक्ति अनूपशहर की ओर से चोरी की बाइक पर आए। जिन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त मोहित निवासी गांव बासौटी थाना शिकारपुर और अकील निवासी मोहल्ला लाल दरवाजा थाना शिकारपुर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चोरी की कुल तीन बाइकें बरामद की हैं। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी बाइकों को चोरी कर सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। उनका पुराना रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed