{"_id":"60157ea78ebc3e2c56047cfb","slug":"ghaziabad1612021415","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, चार हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, चार हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जिले में शनिवार को 915 सैंपल में मात्र चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 6207 केस हो गए हैं। अब तक कुल 6075 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 93 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 39 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के गांव कोलसेना, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव परवाना, डिबाई और खुर्जा क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डिबाई निवासी महिला को ट्रैक किया जा रहा है और खुर्जा निवासी व्यक्ति का मथुरा जनपद से केस ट्रांसफर होकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।