{"_id":"601568658ebc3e32a623e950","slug":"ghaziabad1612015717","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके अग्रवाल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वीके अग्रवाल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
विज्ञापन
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होते वीके अग्रवाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
विज्ञापन
----
वीके अग्रवाल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
गाजियाबाद। नागरिक सुरक्षा संगठन में सेवा कार्य करने के लिए वीके अग्रवाल को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के आडियोटोरियम में भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ‘गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक’ से उन्हें नवाजा गया। स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन (पूर्व) वीके अग्रवाल को नागरिक सुरक्षा संगठन में उनकी सराहनीय सेवा को दृष्टिगत रखते हुए आईसीओ केपी को 15 अगस्त 2014 को राष्ट्रपति पदक दिया था। स्क्वाड्रन लीडर अनुज चोपड़ा, सीओ (यातायात) महावीर सिंह, जोनल अधिकारी नगर निगम शिवकुमार गौतम द्वारा बुके, शाल प्रदान किया गया तथा राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया। मंच का कुशल संचालन डिप्टी चीफ वॉर्डन अनिल अग्रवाल ने किया। समारोह में एडीसी दिनेश कुमार, डिवीजनल वॉर्डन एनके ठाकुर, डिवीजनल वॉर्डन एके जैन, स्टाफ आफिसर टू चीफ वॉर्डन गोपाल बंसल व समाजसेवी उमेश गर्ग शामिल हुए।