{"_id":"600967e88ebc3e33fd2901cb","slug":"ghaziabad1611229160","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को खींचकर कार में अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला को खींचकर कार में अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में फार्म हाउस के पास हुई घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में एचबी फार्म के पास महिला को खींचकर कार में अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। गुलधर निवासी पीड़िता अनु ने 2 लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।............
पीड़ित महिला का कहना है कि दोपहर के वक्त वह सब्जी लेने गई थी। लौटते वक्त वह खेत की रास्ते आ रही थी। आरोप है कि एचबी फार्म के पास हरिओम, नितिन व अन्य आदमी वहां पर गाड़ी लेकर खड़े थे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि उक्त लोगों ने उसे खींचकर कार में अगवा करने की कोशिश कीजिए वह जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से छूट कर वहां से भाग निकले महिला का आरोप है कि आरोपी उसे अब पुलिस में शिकायत करने पर चेक की धमकी दे रहे हैं साथ ही बच्चों के साथ ही अनहोनी घटना की बात कह रहे हैं।
धमकी से दहशत में परिवार........
महिला का कहना है कि आरोपियों की धमकी से वह और उसका परिवार दहशत में है। घर से निकलने में भी अनहोनी घटना का डर सता रहा है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मधुबन बापूधाम एसएचओ अमित कुमार खारी का कहना है कि नितिन और हरिओम को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन