{"_id":"600967988ebc3e2e5400cebc","slug":"ghaziabad1611229080","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलमारी का लॉक तोड़कर ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अलमारी का लॉक तोड़कर ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के दीपक विहार कालोनी में एक महिला के घर अलमारी का लॉक तोड़कर दो लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। पीडि़ता ने अपने भाई पर ही चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
दीपक विहार खोड़ा में नजमा बेगम परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार निवासी उनका भाई घर आया। इस दौरान उसने टायलेट जाने के लिए घर की चाबी मांगी। आरोप है कि टॉयलेट करने के बहाने वह अलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के गहने और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आईं तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और खोड़ा थाने में नामजद तहरीर दी। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन