{"_id":"600967928ebc3e30ce231de7","slug":"ghaziabad1611229074","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोलर स्केटिंग में तीन स्केटर्स ने जीते गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रोलर स्केटिंग में तीन स्केटर्स ने जीते गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोलर स्केटिंग में तीन स्केटर्स ने जीते गोल्ड मेडल
विज्ञापन
- सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र हैं स्केटर्स
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंविटेशनल रोलर स्केटिंग में वसुंधरा के तीन स्केटर्स ने विभिन्न कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को दिल्ली के डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुई थी। इसमें विभिन्न जगहों के स्केटर्स ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने तीनों स्केटर्स को पदक देकर पुरस्कृत किया।
कोच पवन कुमार ने बताया कि अंश धवन ने अंडर-16 इनलाइन कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। जबकि अंडर-10 वर्ग में सैयद अरभ को भी पहले पायदान की जीत प्राप्त हुई। इनके बाद अंडर-16 इनलाइन में सौरभ गहलौत को स्वर्णिम जीत हासिल हुई। प्रिंसिपल मंजू राणा ने तीनों विजेताओं को जीत की बधाई दी है।
------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन