फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वसुंधरा सेक्टर-3 में लोगों को नहीं मिल रहा पानी

वसुंधरा सेक्टर-3 में लोगों को नहीं मिल रहा पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-3 में लोगों को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
- पीने का पानी सड़क पर बह रहा पानी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-3 में बृहस्पतिवार को भी पीने का पानी नहीं मिल सका। पाइपलाइन लीकेज की वजह से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा वहीं सड़क पर पिछले तीन दिनों से सैकड़ों लीटर गंगाजल बह रहा है।
लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास गंगाजल पाइपलाइन फट जाने की वजह से तीन दिनों से पूरा पानी सड़क पर बह जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत के बावजूद अभी तक जल निगम से कोई भी इसकी जांच करने नहीं पहुंचा है। स्थानीय निवासी नितिन  ने बताया कि पिछले दो दिन से पानी सप्लाई के दौरान घर में पानी पहुंचने की बजाय सड़क पर सारा पानी बह जाता है। पाइपलाइन लीकेज की वजह से कम प्रेशर के साथ लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है, जो पानी पहुंच भी रहा है वह भी गंदा पानी ही है। स्थानी निवासी नेहा ने बताया पाइपलाइन फटे होने की वजह से सड़क की गंदगी भी पीने के पानी में शामिल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लगातार पानी के बहाव की वजह से सड़क पर तो पानी भर ही गया है और स्थानीय पार्क में भी पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed