{"_id":"600871ec8ebc3e340557c8d1","slug":"ghaziabad1611166188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चेयरमैन पुत्र को पीटा,सभासद आवास के बाहर पथराव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मामूली विवाद में चेयरमैन पुत्र को पीटा,सभासद आवास के बाहर पथराव
विज्ञापन
औरंगाबाद। औरंगाबाद में गिल्ली डंडा खेलने को लेकर बुधवार शाम मामूली विवाद हो गया।जिसमें दबंगो ने चेयरमैन पुत्र की लाठी-डंडो से बेरहमी से पिटाई कर डाली।चेयरमैन पुत्र ने क्लीनिक में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी पक्ष ने एक सभासद आवास के बाहर जमकर पथराव किया।
विज्ञापन
बता दे कि बुधवार को रावण वाले मैदान के पास गिल्ली डंडा खेलने को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया।बताया जाता है कि औरंगाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन अख्तर मेवाती का पुत्र आलम भावसी रोड पर स्थित अमन क्लीनिक पर प्रकटिस करता है।देर शाम कुरैशी बिरादरी के एक दर्जन से अधिक युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर भावसी चौराहे पर पहुँचे और चेयरमैन पुत्र को देखते हुए उनकी बिरादरी को गाली देने लगे। चेयरमैन पुत्र आलम ने इसका विरोध किया तो युवको ने आलम पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।आलम ने एक क्लीनिक में घुसकर अपनी जान बचाई।आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।इसके बाद आरोपियों ने सभासद नाजमा परवीन मेवाती के आवास के बाहर पथराव किया।दो पक्षों में बवाल की सूचना पाकर इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँची।पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दविश दी ।लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ सका।पीड़ित ने एक दर्जन से अधिक हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया है।घटना के बाद से तनाव का माहौल है।इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि तहरीर मिल गयी है।मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन