{"_id":"600847f28ebc3e3097108310","slug":"ghaziabad1611155442","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा क्रिकेट एकेडमी फाइनल में","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हरियाणा क्रिकेट एकेडमी फाइनल में
विज्ञापन
वीवीआईपी टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच कुशल को पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी व वीवीआईपी सीएमडी प्रवीण त्यागी ने पुरस्कृत किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरु क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित वीवीआईपी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। मैच में हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ने श्रीगंगा धाम मेरठ को 138 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच कुशल को पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी व वीवीआईपी सीएमडी प्रवीण त्यागी ने पुरस्कृत किया।
सेमीफाइनल में टाॅस जीतकर हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते 40 ओवर में चार विकेट पर 294 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज जयंत ने 92 रन व कुशल ने 88 रन की पारी खेली, जबकि तेजबीर सिंह ने 60 रन का योगदान दिया। गेंदबाज शुभाशीष विश्वास ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री गंगा धाम के बल्लेबाज 40 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सके। बल्लेबाज वासुदेव ने 33 रन, अतुल त्यागी नेद 30 रन व शुभाशीष विश्वास ने 25 रन बनाए। गेंदबाज कबीर विश्नोई, अमन ने तीन-तीन और मोहित मलिक ने दो व कुशल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन