{"_id":"60083c6a8ebc3e2c3b1be9e9","slug":"ghaziabad1611152490","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनाइटिड क्रिकेट क्लब चार विकेट से जीता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यूनाइटिड क्रिकेट क्लब चार विकेट से जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। ओल्ड गिरिराज क्रिकेट स्टेडियम में प्रथम एनसीआर यूनाइटिड टी-20 चैंपियनशिप के लीग मुकाबले में एनसीआर यूनाइटिड क्रिकेट क्लब ने गाजियाबाद क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। 5 विकेट लेने वाले राही त्यागी मैन ऑफ द मैच रहे।
गाजियाबाद क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। कप्तान मनीष अग्रवाल ने नाबाद 26 रन बनाए, जबकि जतिन ने 19 रन, मनीष ने 17 रन व लोकेश शर्मा ने 15 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीआर यूनाइटिड क्रिकेट क्लब ने 16.2 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज शिवांक बालियान ने 13 गेंद पर तीन चैकों व तीन छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। जैरी ने 30 रन व दीपक ने 20 रन का योगदान दिया।
---------
विज्ञापन