{"_id":"5fce2e978ebc3ecfce53b6df","slug":"ghaziabad1607347863","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक-परास्नातक में रजिस्ट्रेशन का अब नौ दिसंबर तक अवसर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्नातक-परास्नातक में रजिस्ट्रेशन का अब नौ दिसंबर तक अवसर
विज्ञापन
एडमिशन अलर्ट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः सीसीएसयू ने ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर की नौ दिसंबर
विज्ञापन
- यूजी-पीजी के साथ एलएलबी में भी पंजीकरण कराने का है मौका
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने चौथी बार रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर नौ दिसंबर कर दी है। ऐसे में 41 स्नातक कोर्स इसके साथ परास्नातक कोर्सेज मैं ऑनलाइन पंजीकरण कराने का विद्यार्थियों के पास नौ दिसंबर तक का मौका है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने एलएलबी में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर भी नौ दिसंबर कर दी है।
ऐसे में अब नौ दिसंबर के बाद परास्नातक व एलएलबी की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय के निर्णय से बीए, बीकॉम, बीएससी के साथ बीबीए, बीसीए सहित अन्य कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय स्तर पर यूजी कोर्सेज में करीब दो लाख सीटें हैं, लेकिन अब तक कुल 100457 प्रवेश हुए हैं। महानगर के प्रमुख राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेज को छोड़कर बाकी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 50 फ़ीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। ऐसे में महानगर के कई कॉलेजों की ओर से पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। बड़ी संख्या में खाली सीटों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने चौथी बार ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। पहले नौ दिसंबर को पीजी व एलएलबी की पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन पंजीकरण की तिथि बढ़ाने के चलते अब मेरिट लिस्ट अगले सप्ताह जारी होगी।
-------------
विज्ञापन