{"_id":"5fce2e878ebc3ecfa165142d","slug":"ghaziabad1607347847","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के दौरान नहीं काटेंगे किसानों की बिजली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आंदोलन के दौरान नहीं काटेंगे किसानों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलन के दौरान नहीं काटेंगे किसानों की बिजली
विज्ञापन
- विद्युत कर्मचारी संगठनों का एलान, बिल वसूली भी नहीं होगी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। किसान आंदोलन के बीच विद्युत निगम के अभियंता संघ ने बड़ी घोषणा की है। संघ ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है। विद्युत कर्मी आंदोलन जारी रहने तक न तो किसी किसान की बिजली काटने जाएंगे और न ही किसी किसान से बिल की वसूली की जाएगी।
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश के बिजली अभियंताओं के संगठन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने कृषि कानूनों और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 की वापसी की मांग के लिए पिछले सात दिनों से संघर्षरत किसानों को समर्थन देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव विकास शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 का ड्राफ्ट जारी होते ही देश के बिजली इंजीनियरों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। इस बिल में इस बात का प्रावधान है कि किसानों को बिजली टैरिफ में मिल रही सब्सिडी समाप्त कर दी जाए और बिजली की लागत से कम मूल्य पर किसानों सहित किसी भी उपभोक्ता को बिजली न दी जाए। कृषि कानूनों की वापसी के साथ किसानों की यह एक प्रमुख मांग है कि इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 वापस लिया जाए।
----
विज्ञापन