{"_id":"5fce14928ebc3ecf6e49fbc4","slug":"ghaziabad1607341202","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर हमला, हत्या करने को चलाई गोली","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर हमला, हत्या करने को चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बम्हैटा निवासी प्रॉपर्टी डीलर को ओवरटेक कर रुकवाया और कर दिया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
- कार सवार चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर हत्या की कोशिश के केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में शाहपुर बम्हैटा निवासी प्रॉपर्टी डीलर विक्रम यादव पर कारोबार की रंजिश में जानलेवा हमले का मामला सामने आया हैं। विक्रम यादव का आरोप है कि कार सवार चार लोगों ने कारोबार की रंजिश में गोली मारकर उनकी हत्या करने की कोशिश की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। अक्तूबर 2019 में हुई इस घटना में नगर कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर अब आकर मुकदमा दर्ज किया है।..............
दर्ज रिपोर्ट में शाहपुर बम्हैटा निवासी विक्रम यादव ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने अपना ऑफिस लालकुआं पर बना रखा है। चार अक्तूबर 2019 को वह ऑफिस से दोस्त प्रमोद यादव और बुद्धपाल के साथ कार से निकले थे। जैसे ही वह जीटी रोड स्थित नागर जूस कॉर्नर के निकट पहुंचे तो उन्हें कार सवार सिकंदराबाद बुलंदशहर निवासी प्रदीप तेवतिया, सुधीर तथा औरंगाबाद निवासी मुकेश कुमार ने अपने एक अन्य साथी के साथ घेर लिया। आरोप है कि उक्त लोग उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान प्रदीप तेवतिया ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाते हुए उनकी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए।
पुलिस की कार्रवाई न करने पर जाना पड़ा कोर्ट.........
मारपीट में घायल प्रॉपर्टी डीलर विक्रम यादव का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते अंत में उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की। जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन