{"_id":"5fca4ebd8ebc3ecf561b43ba","slug":"ghaziabad1607093949","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में टकराए कई वाहन, ट्रक चालक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोहरे में टकराए कई वाहन, ट्रक चालक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
मृतक ट्रक चालक अब्दुल्ला का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित...........
विज्ञापन
- मसूरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुआ दर्दनाक हादसा
- सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते हुआ पहला हादसा, एक्सप्रेस वे पर लगा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के कोहरे में एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक चालक अब्दुल्ला पुत्र मुंशैद निवासी धबरसी थाना मसूरी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर भीषण जाम लग गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।..............
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह घना कोहरा था। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बागपत की तरफ से आ रही एक कार इंडिकेटर जलाते हुए जा रही थी। कोहरे में दिखाई न देने के चलते पीछे से आ रहे ट्रक ने उस में टक्कर मार दी। कार सवार लोग ट्रक चालक से उलझने लगे इसी बीच तेजी से तेज रफ्तार में आए एक और ट्रक ने पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाला ट्रक कार से टकराता हुआ डिवाइडर से जा टकराया और पीछे वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक को निकाल रहे थे लोग, इसी बीच टकरा गई और गाड़ियां.......
कार और आगे वाले ट्रक में सवार लोग पीछे वाले ट्रक में फंसे चालक को निकालने की जद्दोजहद में लग गए। अभी ट्रक चालक बाहर नहीं निकाला गया था कि पीछे से तीन और गाड़ियां ट्रक से टकरा गईं। इनमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीछे वाले ट्रक के चालक समेत चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ट्रक चालक की मौत हो गई मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गांव निवासी निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पार्किंग लाइट न जलने से टकराते रहे वाहन...........
पुलिस का कहना है कि कार में टक्कर के बाद आगे वाले ट्रक चालक ने सड़क किनारे पर ट्रक खड़ा कर दिया उसने पार्किंग लाइट नहीं जलाई थी। इसी के चलते पीछे वाले ट्रक चालक को ट्रक के खड़े होने का एहसास नहीं हो सका और वह उससे टकरा गया। इसके अलावा पीछे वाले ट्रक में भी लाइट नहीं जल रही थी, जिसके चलते अन्य गाड़ियां उसमें टकराती चली गईं। पुलिस के मुताबिक इस साल कोहरे की वजह से यह पहला हादसा हुआ है और इसी में एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : Amar Ujala
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर लगी लोगों की भीड़