फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पल्सर सवार बदमाशों ने छात्रा व इंजीनियर से मोबाइल लूटे

पल्सर सवार बदमाशों ने छात्रा व इंजीनियर से मोबाइल लूटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
- कविनगर थानाक्षेत्र के राजनगर और आरडीसी में पुलिस चेकिंग प्वाइंट के पास हुई घटना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पल्सर सवार बदमाशों ने छात्रा और सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूट लिए। दोनों घटनाएं कविनगर थानाक्षेत्र के पॉश इलाके राजनगर और आरडीसी में और पुलिस चेकिंग प्वाइंट के पास हुईं। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीडि़तों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।................
लोहियानगर निवासी रजनी नगर निगम के निर्माण विभाग में लिपिक हैं। उनका बेटा आशीष अरोड़ा और बेटी सिमरन तुराबनगर स्थित एक संस्थान से टेली सीख रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को दोनों राजनगर सेक्टर-10 स्थित मार्केट में गए थे। आशीष स्कूटी चला रहा था, जबकि उनकी बहन पीछे बैठी थी। शाम करीब 5 बजे सेक्टर-10 चौराहा पार करते ही पल्सर सवार बदमाशों ने सिमरन का मोबाइल लूट लिया। सिमरन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे नाखून मारकर घायल कर दिया। दूसरी घटना एनएच-9 स्थित गोल्फ लिंक निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिमन्यु कुमार के साथ हुई। वह बृहस्पतिवार रात करीब सवा 8 बजे गौर म़ल से लौट रहे थे। सिगरेट की दुकान पर मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर रहे थे कि पल्सर सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed