फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाला पैकर्स एंड मूवर्स गैंग बेनकाब, दो गिरफ्तार

फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाला पैकर्स एंड मूवर्स गैंग बेनकाब, दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
फर्जी वेबसाइट से ठगी करने वाला पैकर्स एंड मूवर्स गैंग बेनकाब, दो गिरफ्तार
पैकर्स एंड मूवर्स गैंग के दो आरोपी सिहानी गेट पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
हरियाणा के ध्यानार्थ.............
विज्ञापन
फोटो सहित......... - किराया लेकर महिला इंजीनियर से की ठगी, कार व अन्य सामान भी हड़पा - फर्जी वेबसाइट बनाकर चला रहे थे ठग गैंग, आरोपियों के कब्जे से माल बरामद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले पैकर्स एंड मूवर्स गैंग का भंडाफोड़ करते हुए सिहानी गेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। बीते दिनों आरोपियों ने बेंगलूरु से सामान गाजियाबाद भिजवाने का झांसा देकर महिला इंजीनियर से ठगी की थी। साथ ही उसका सामान भी हड़प लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला इंजीनियर की कार व सामान के अलावा विभिन्न कंपनियों की फर्जी रसीदें, पासबुक, चेकबुक, चार मोबाइल, दो टैबलेट व स्टांप बरामद किए हैं।.................. सिरहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि नजफगढ़ दिल्ली निवासी मनदीप व नवीन को गिरफ्तार किया गया है। मनदीप मूलरुप से हरियाणा के जिला चरखी दादरी के गांव डोहका दीना तथा नवीन जिला भिवानी गांव पहाडी का रहने वाला है। आरोपियों ने कई नामी कोरियर कंपनियों के नाम से फर्जी वेबसाइट बना रखी थीं। उनसे मिलते-जुलते नामों की फर्जी रसीदें भी छपवा ली थीं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह 3 हजार रुपए में फर्जी नाम से वेबसाइट बनवाकर पैकर्स एण्ड मूवर्स का धंधा कर रहे थे। कुछ दिनों तक एक कंपनी में काम करने के बाद यह उसे बंद कर दूसरी फर्जी वेबसाइट बनवा लेते थे। लोगों द्वारा बुक कराए गए माल को वह दिल्ली मंगाकर अपने गोदाम में रख लेते थे। आरोपियों के मोबाइल में कई लोगों के मेसेज मिले हैं, जिसमें आरोपियों ने उनसे भी माल पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन
माल की वीडियो भेजकर करते थे पैसों की डिमांड............ एसएचओ के मुताबिक दयानंद नगर निवासी देवेन्द्र मेहता ने गत 23 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी दीपांजली बेंगलूरु में इंजीनियर है। उसकी अल्टो कार व अन्य सामान वहां से मंगाना था। इसके लिए उन्होंने इटरनेट पर पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी सर्च की तो डीएफल कंपनी का नंबर मिला। गत 7 नवंबर को कंपनी ने 13 हजार रुपये में सामान पहुंचाने की बात कही। कंपनी द्वारा साढ़े 6 हजार रुपये एडवांस लेकर भी उनका सामान नहीं पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बुक कराए गए माल की वीडियो भेजकर विभिन्न मदों के नाम पर पीडि़त लोगों से पैसों की डिमांड करते थे। मनदीप ने दीपांजली से अपने खाते में 20 हजार रुपए जमा करने को कहा था। पैसे जमा न करने पर उनका माल हड़प लेने की धमकी दी थी। गैंग कितने लोगों को शिकार बना चुका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed