{"_id":"5fc0dedf8ebc3e9bf52fba80","slug":"ghaziabad1606475487","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गए डेंटिस्ट का चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शादी में गए डेंटिस्ट का चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ड्राइंग रुम की खिड़की तोड़ छह लाख रुपये के जेवर व नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी से लौटने पर ताला टूटा देख पता चली घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। चोरों ने के-ब्लॉक कविनगर में रहने वाले डेंटिस्ट डॉ. कमल अग्रवाल के घर में धावा बोलकर करीब छह लाख रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त डेंटिस्ट भांजी की शादी में जयपुर गए हुए थे। चोर ड्राइंग रुम की खिड़की उखाड़कर अंदर घुसे थे। शादी से लौटने पर पीडि़त चिकित्सक को घटना का पता चला। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कविनगर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।...............
डॉ. कमल अग्रवाल के मुताबिक वह दंत चिकित्सक हैं। वह घर में ही क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पत्नी अलका अग्रवाल संतोष हॉस्पिटल में कोविड-19 एल-तृतीय की सुपरिंटेंडेट हैं। डॉ. कमल का कहना है कि गत 24 नवंबर को वह परिवार के साथ भांजी की शादी में जयपुर गए हुए थे। जाने से पहले उन्होंने घर के सभी ताले सही तरह से लॉक किए थे। बृहस्पतिवार को वह शादी से लौटे तो मकान के बाहरी हिस्से के ड्राइंग रुम की की खिड़की टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चेक करने पर घर में रखे 4 लाख रुपये व करीब 2 लाख रुपये के जेवर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामले की जानकारी ली।
बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए थे जेवर व नकदी................
डॉ. कमल अग्रवाल का कहना है कि आगामी 7 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी है। 5 दिसंबर को सगाई होनी है। उन्होंने बेटी की शादी के लिए जेवर व नकदी जोड़कर रखी हुई थी। लेकिन चोरों ने चोरी कर उनकी खुशियों में भंग डाल दी। मिलाई के लिए बनवाए गए कागज के लिफाफे भी चोर चोरी कर ले गए। एसएचओ कविनगर अजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन