फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चोरी के दोपहिया वाहन से करते थे गांजा तस्करी, तीन दबोचे

चोरी के दोपहिया वाहन से करते थे गांजा तस्करी, तीन दबोचे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी कर उससे गांजा तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक और गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन आरोपी चोरी की बाइक से गांजा तस्करी कर रहे हैं। गौड़ ग्रीन चौराहे के पास से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सदाम, आजाद निवासी मकनपुर और राजू निवासी भोवापुर हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कौशांबी से चोरी की एक बाइक और करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करते हैं। इसके बाद उन वाहनों से क्षेत्र में गांजा तस्करी करते हैं। तीनों के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे इंदिरापुरम और कौशांबी थाने में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed