फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षक निलंबित

बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षक निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिक्षिका द्वारा लगाए गए आरोप के चलते जेल में बंद एक शिक्षक और कार्य में लापरवाही बरतने व आदेशों का पालन नहीं करने वाले शिक्षक समेत दो शिक्षकों को विभाग से निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के अरनिया क्षेत्र स्थित एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में मोहम्मद आरिफ शिक्षक के पद पर तैनात था। बताया गया कि इस शिक्षक पर एक शिक्षिका छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके चलते उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिक्षक मोहम्मद आरिफ के जेल जाने के बाद बीएसए ने उसे निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी तरह अगौता क्षेत्र के गांव औलीना स्थित परिषदीय स्कूल के शिक्षक प्रह्लाद सिंह को भी बीएसए ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। इस शिक्षक पर आरोप है कि वह अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी में लापरवाही बरत रहा हे। साथ ही विभागीय आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। कई बार इस शिक्षक को चेतावनी भी दी गई। बावजूद उसकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर अब उसे निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक शिक्षक के जेल जाने पर निलंबित किया गया है। जबकि दूसरे शिक्षक को लापरवाही बरतने और विभागीय आदेशों का पालन न करने पर निलंबित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि वह अपने काम और ड्यूटी का निर्वाहन विभाग के नियमानुसार ही करें। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं और उनकी कोई शिकायत मिलती है तो इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed