{"_id":"5fbea0398ebc3e679f0ba762","slug":"ghaziabad1606328377","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक दंपति से उनके बेरोजगार पुत्र की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए गए। अब रुपये वापस मांगने पर उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त दंपति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के मोहल्ला भूड़ क्षेत्र निवासी कैलाश ने अपनी पत्नी अनीता के साथ एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर पर गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के दो लोगों का आना-जाना रहता था। इन लोगों ने उन्हें झांसा दिया कि उनके बेरोजगार पुत्र की किसी सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगवा देंगे। संविदा पर नौकरी लगने के बाद जल्द ही वह स्थायी भी हो जाएगा। आरोपियों ने इसकी एवज में तीन लाख रुपये मांगे। उनके द्वारा 28 जनवरी 2020 को अपने घर पर ही दोनों आरोपियों को बुलाकर दो लाख रुपये दे दिए गए। कई माह बाद भी उनके पुत्र की नौकरी नहीं लग सकी। इस पर उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो अब उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडि़त दंपति ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन