{"_id":"5fbea0228ebc3e9bad3227b1","slug":"ghaziabad1606328354","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के चल रहे वाहनों पर विभागीय अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 वर्ष पुराने डीजल के वाहन संचालित मिलने दो वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे 33 वाहनों का विभागीय अफसरों द्वारा चालान काटने की कार्रवाई की गई। साथ ही 86 वाहनों का हेलमेट न होने व सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटा गया।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। साथ ही वाहन संचालन के दौरान प्रदूषण प्रमाणपत्र अनिवार्य होने के निर्देश दिए। इसके बावजूद जिले में बेरोकटोक अन वाहनों का संचालन हो रहा है। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर विभागीय अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि नगर के विभिन्न चौराहे पर चेंकिग अभियान के दौरान 33 वाहन बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित मिले। साथ ही 86 वाहन चालकों का बिना हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने पर चालान काटा गया। इसके अलावा एनजीटी के आदेश का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज कर दिया गया है। जिले में हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर सप्ताह में तीन दिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल और अन्य विभागीय अफसरों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन