फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित, सात दुकानदारों को नोटिस

चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित, सात दुकानदारों को नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन और डीएम के आदेश पर बुधवार को कृषि विभाग की तीन टीम ने जनपद में संचालित बीज की 74 दुकानों पर ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न दुकानों से बीज के 55 सैंपल भरे हैं। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ सात दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार भरे गए सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शासन से निर्देश था कि जनपद में संचालित बीज की दुकानों का निरीक्षण किया जाए। साथ ही यह पता किया जाए कि किसानों को बीज सही उपलब्ध करवाया जा रहा है या नहीं। बीज के अधिक दाम तो नहीं वसूल किए जा रहे और उनकी गुणवत्ता कैसी है आदि की भी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम ने कृषि विभाग की तीन टीम गठित कर बुधवार को जनपद में संचालित सभी बीज की दुकानों के निरीक्षण के निर्देश दिए। डीएम के आदेश मिलने पर उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी की टीम ने पर्यवेक्षक जिला गन्ना अधिकारी के साथ बुलंदशहर और स्याना तहसील में संचालित बीज की दुकानों पर निरीक्षण कार्रवाई को अंजाम दिया। इस टीम ने 15 बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नौ बीज के सैंपल लिए। चार दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस दिए और एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार की टीम ने पर्यवेक्षक जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह के साथ शिकारपुर, डिबाई और अनूपशहर क्षेत्र में संचालित 51 बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 43 बीज के सैंपल लिए। दो दुकानों के दुकानदारों को नोटिस दिए और तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा की टीम ने पर्यवेक्षक सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के साथ खुर्जा और सिकंदराबाद तहसील स्थित बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने आठ दुकानों से तीन बीज के सैंपल लिए। साथ ही एक दुकान पर अनियमितता पाए जाने पर नोटिस दिया है। कार्रवाई के  दौरान अधिकतर बीज विक्रेता दुकानदार अपनी दुकान बंद भाग गए।
विज्ञापन
कोट शासन और डीएम के आदेश पर बुधवार को जनपद में कृषि विभाग की तीन टीमों ने बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान 74 दुकानों पर छापेमारी कर 55 बीज के सैंपल लिए गए हैं। सात दुकानदारों को अनियमितता पाए जाने पर नोटिस दिए हैं और चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। बीज के लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed