{"_id":"5fbe9fd38ebc3e9bd85a156a","slug":"ghaziabad1606328275","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक दिए बगैर पति कर रहा था तीसरा विवाह, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तलाक दिए बगैर पति कर रहा था तीसरा विवाह, ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। पहली शादी छिपाकर आरोपी युवक ने अलीगढ़ निवासी युवती से दूसरी शादी की। दहेज की मांग पूरी न हुई तो आरोपियों ने पीडि़ता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं, अब आरोपी बुलंदशहर निवासी युवती से दूसरी पत्नी को बिना तलाक दिए तीसरा विवाह करने जा रहा था। मामले की जानकारी होते ही पीडि़ता दूसरी पत्नी नगर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। देर शाम को पुलिस के साथ महिला बरात घर जा पहुंची औैर हंगामा किया। वहीं, दूल्हे के न पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के सासनी थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता बुधवार दोपहर को नगर कोतवाली पहुंची। जहां उसने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2019 को बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने करीब 20 लाख रुपये भी खर्चा किया और काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे और दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीडऩ किया जाने लगा। इस दौरान पीडि़ता को जानकारी हुई कि आरोपी ने उससे पूर्व एक अन्य युवती से भी शादी की हुई थी। उसे भी आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर छोड़ दिया था। आरोपियों ने पीडि़ता से उक्त विवाह की बात को छिपाया था। बाद में पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर घर से निकाल दिया। तब से पीडि़ता अपने मायके में ही रह रही है और यह मामला अलीगढ़ न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोपी पति अब बुलंदशहर नगर क्षेत्र निवासी एक युवती से बुधवार को विवाह करने जा रहा है। पीडि़ता ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी पति का विवाह बुधवार को नगर के एक बारात घर में प्रस्तावित है। जबकि, आरोपी ने पीडि़ता को अभी तक तलाक नहीं दिया है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीडि़ता ने विवाह को रूकवाने की मांग की थी। जिस पर बुधवार देर शाम पीडि़ता पुलिस के साथ बरात घर जा पहुंची। जहां, बरात आ चुकी थी। लेकिन आरोपी दूल्हा नहीं पहुंचा था। पीडि़ता ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस दूल्हे की तलाश में जुट गई है।
बराती और घराती भी हुए स्तब्ध
वहीं, बरात घर में पुलिस के पहुंचने और दूल्हे के पिता को हिरासत में लेते ही वहां मौजूद बराती और घराती भी स्तब्ध रह गए। आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों की करतूत सुन कर विवाह स्थल पर तरह तरह की चर्चाएं होती नजर आईं। पीडि़त विवाहिता और उसकी मां ने हंगामा करते हुए आरोपी ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
कोट
मामले में तहरीर मिल गई है। बरात घर से आरोपी ससुर को पकड़ लिया गया है। स्थिति स्पष्ट होने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दूल्हा फरार है, उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, अभी जांच में सामने आया है कि पति से विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। - अखिलेश कुमार त्रिपाठी, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन