फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किराया लेकर नहीं पहुंचाई कार और सामान, शिपिंग कंपनी पर केस

किराया लेकर नहीं पहुंचाई कार और सामान, शिपिंग कंपनी पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। दयानंद नगर निवासी देवेंद्र मेहता ने कार शिपिंग कंपनी पर सामान बुक करके उन तक न पहुंचाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पेमेंट लेने के बाद कंपनी ने सामान पहुंचाने के लिए बुकिंग की थी। लेकिन कंपनी ने उनका सामान गायब कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने कार शिपिंग कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।...............
विज्ञापन
देवेंद्र मेहता के मुताबिक उनकी बेटी बेंगलूरु में जॉब करती थी। कोरोना काल में लॉक डाउन लगा तो वह घर आ गई, लेकिन अल्टे कार व करीब 50 हजार रुपये का सामान वहीं रह गया। उसे मंगाने के लिए उन्होंने इंंटरनेट पर शिपिंग कंपनी सर्च की। इस दौरान उन्होंने डीएचएल कंपनी देखकर उसके नंबर पर कॉल की। कंपनी ने 13 हजार रुपये में सामान बेंगलूरु से पहुंचाने की बात तय करते हुए किराया ले लिया। 8 नवंबर को सामान लाने तथा 14 नवंबर को डिलीवरी देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि किराया लेने के बाद भी कंपनी ने उनका सामान नहीं पहुंचाया। कंपनी के नंबर पर फोन करने के बाद भी उन्हें सामान के बारे में नहीं बताया जा रहा है। परेशान होकर पीडि़त ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed