फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बूचड़खाने में पकड़ी गोकशी, काटा हंगामा

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बूचड़खाने में पकड़ी गोकशी, काटा हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन
- सजवान नगर स्थित बूचड़खाने में हुई घटना, कार्यकर्ताओं ने मौके से भाग रहे पांच आरोपी दबोचे - कार्रवाई का भरोसा दिलाकर पुलिस ने शांत किए कार्यकर्ता, आरोपी हिरासत में लिए माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के सजवान नगर स्थित बूचड़खाने में गोकशी पकड़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। खुद को घिरा देख बूचड़खाने में मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पशुधन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मांस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।............ बजरंग दल के महानगर संयोजक आकोश कोरी व सह संयोजक इंदर कुमार का कहना है कि उन्हें काफी दिनों से सजावन नगर स्थित बूचड़खाने में गोकशी की सूचना मिल रही थी। बताया गया था कि गोकशी कर मांस की तस्करी की जाती है। इसी बीच प्रताप विहार में रहने वाले एक बजरंग दल कार्यकर्ता की गाय भी चोरी हो गई थी। जिसके बाद वह बुधवार को बूचड़खाने पर पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौके पर दो गाय कटी हुई मिलीं, जबकि एक बछड़ा जिंदा था। कार्यकर्ताओं को देखकर बूचड़खाने में मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन घेराबंदी कर पांच आरोपियो को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
आश्वासन देकर पुलिस ने शांत किए कार्यकर्ता............. बूचड़खाने में गोकशी पकड़े जाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस की मिलीभगत से गोकशी होने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर विजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शांत किया। एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। जो भी आरोपी गोकशी में लिप्त होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed