फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार-ईरिक्शा से बैट्री चोरी करने वाले दो धरे, एक फरार 

कार-ईरिक्शा से बैट्री चोरी करने वाले दो धरे, एक फरार 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने कार और ईरिक्शा से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 बैट्रियां बरामद की हैं। आरोपी बैट्रियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।  एएसपी साहिबाबाद केशव कुमार ने बताया कि चेकिंग कर रही पुलिस ने अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास जंगलों से दो बैट्री चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी वकील निवासी हज हाउस अर्थला और नईम निवासी कैला भट्टा हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 कार और ईरिक्शा की बैट्रियां बरामद की हैं। जबकि उनका एक साथी आकिल निवासी अर्थला फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने अगस्त में करहेड़ा में, 17 अक्तूबर को शालीमार गार्डन में और 24 अक्तूबर शालीमार गार्डन, राजेंद्रनगर, कैलाभट्टा और वैशाली से कारों से बैट्री चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपियों के खिलाफ कौशांबी और कोतवाली नगर में कई मामले चोरी की दर्ज हैं। आरोपी चोरी की बैट्री बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
एक ईरिक्शा-दो बैट्री के साथ दो धरे खोड़ा पुलिस ने प्रेम विहार कालोनी स्थित कब्रिस्तान के पास से एक चोरी की ईरिक्शा व दो बैट्री के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सद्दाम हुसैन और फरमान हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एनसीआर में घूमघूम कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed