{"_id":"5fba45558ebc3e9ba43c140d","slug":"ghaziabad1606042965","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बने सिद्धार्थ कौशिक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तीसरी बार लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बने सिद्धार्थ कौशिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो लगा सकते हैं.......
विज्ञापन
तीसरी बार लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बने सिद्धार्थ कौशिक
-निकटतम प्रतिद्वंदी को 36 मतों से पराजित किया
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ कौशिक ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार को 36 मतों से पराजित किया। चुनाव में कुल 76 मतदाताओं ने भाग लिया। सदर तहसील में लेखपाल संघ की जिला इकाई का चुनाव सुचारू एवं शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी सिद्धार्थ कौशिक को सर्वाधिक 55 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार को सिर्फ 19 वोट मिल पाए। तीसरे नंबर पर राम सिंह बिरदी रहे। जिन्हें महज 2 वोट मिले। चुनाव अधिकारी अतर सिंह यादव ने बताया कि लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, सचिव किरन पाल सिंह गौतम, सह-सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा व लेखा परीक्षक सुजीत कुमार चुने गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में कुल 76 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा मास्क का प्रयोग किया गया। अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धार्थ कौशिक का कहना है कि लेखपालों से संबंधित समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
--------------
आशुतोष यादव