फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 थानों में एक दिन की कोतवाल बनीं 'बेटियांÓ

10 थानों में एक दिन की कोतवाल बनीं 'बेटियांÓ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
10 थानों में एक दिन की कोतवाल बनीं 'बेटियांÓ
अनूपशहर कोतवाली में एक दिन की कोतवाल बनी बच्ची। - फोटो : Amar Ujala
बुलंदशहर। अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद के कुल दस थानों पर छात्राओं को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। नगर कोतवाली में शुक्रवार को कक्षा नौ की छात्रा केसवी को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। जबकि, अनूपशहर थाने का एक दिन का चार्ज कक्षा एक की छात्रा यशिता को सौंपा गया। सभी छात्राओं ने सुबह 10 बजे थाने का चार्ज लिया और पुलिस की कार्यप्रणाली से रुबरू हुईं।
विज्ञापन
प्रदेश के पुलिस मुखिया ने आदेश दिया था कि प्रत्येक जिले में थाने में एक महिला या छात्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया जाए और उसे पूरा अधिकार दिया जाए काम करने का। जिसके चलते शुक्रवार को बुलंदशहर की नगर कोतवाली में मोती बाग निवासी कपड़ा व्यापारी प्रशांत माहेश्वरी की बेटी केसवी माहेश्वरी को थाने का थाना प्रभारी बनाया गया। केसवी नगर के ही निर्मला कान्वेंट स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। हमेशा अपनी क्लास में फस्र्ट आने वाली केसवी ने थाने पर आने वाली हर समस्या को बड़े ही ध्यान से सुना और उसपर कार्रवाई के निर्देश दिए। केसवी माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें एक दिन का थाना प्रभारी बनने में बहुत ही अ'छा लग रहा है। उनका सपना है कि वह आइपीएस अधिकारी बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। वहीं, अनूपशहर में गुरुकुल की कक्षा एक की छात्रा यशिता शर्मा को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। उन्होंने चार्ज संभलाने के बाद लोगों की समस्याओं को सुना और फिर नगर के भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
इन थानों पर भी छात्राएं बनीं थानेदार सिकंदराबाद थाने का एक दिन का चार्ज डिवाइन स्कूल की कक्षा दस की छात्रा मानसी सिंह को सौंपा गया। जहांगीराबाद थाने का एक दिन का चार्ज बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दस की छात्रा खुशी वर्मा को सौंपा। जबकि, शिकारपुर में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 12 की छात्रा अर्पिता शर्मा को एक दिन की कोतवाल बनाया गया। अहमदगढ़ थाने का चार्ज वीडीएस पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा रिया शर्मा को, डिबाई में रजनी पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा दृष्टि गुप्ता को, अहार में प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 12 की छात्रा नितिक्षा को एक दिन का चार्ज, छतारी में आरजे हायर एजुकेशन शेखुपुर कालेज की बीकॉम की छात्रा बबली और खुर्जा देहात पर यज्ञदत्त शर्मा कालेज/हॉस्पिटल की बीबीए की छात्रा रीता राघव को एक दिन का कोतवाल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के दस थानों पर विभिन्न छात्राओं को एक दिन का थानेदार बनाया गया। यह कार्यक्रम ब"ाों के मन से पुलिस के भय को दूर करने, पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्यशैली को समझने के लिए किया गया। कार्यक्रम का एक उद्देश्य यह भी है कि भविष्य में ब"ाों को अ'छे और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग मिलेगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed