फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के साथ शादी का झंासा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता और आरोपी युवक एक निजी अस्पताल में साथ में ही नौकरी करते हैं। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह नगर के ही एक अस्पताल में बतौर नर्स के रूप में काम करती है। इसी अस्पताल में अक्षय कुमार नाम का युवक भी नौकरी करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद लड़की ने युवक से फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले युवक ने उसे इमरजेंसी केस बताकर देर शाम अस्पताल में बुलाया। जबकि अस्पताल में ऐसा कोई केस नहीं था। अक्षय से जब उसने इस बाबत पूछा तो उसने युवती को बताया कि उसे उससे मिलना था, इसलिए उसने उसे बुलाया। युवती का कहना है कि अक्षय ने उस रात उसके साथ शादी का झांसा देकर अस्पताल में दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। नगर कोतवाल प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अक्षय नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed