{"_id":"5fb7d3d08ebc3e9b99245326","slug":"ghaziabad1605882832","type":"story","status":"publish","title_hn":"255 कोरोना संक्रमित, 233 डिस्चार्ज ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
255 कोरोना संक्रमित, 233 डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
255 कोरोना संक्रमित, 233 डिस्चार्ज
विज्ञापन
- अधिकांश आईसीयू बेड हुए फुल
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दीपावली के एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। दीपावली के दूसरे दिन 44 संक्रमित मिले थे, जबकि छह दिन बाद शुक्रवार को 255 मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। संक्रमण मुक्त हुए 233 को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 21320 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 20026 स्वस्थ हो चुके हैं। इलाज के दौरान 89 लोगों की मौत हो चुकी है। 1195 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
संक्रमण की चपेट में शहर के अधिकांश कालोनियों एवं मोहल्लों के लोग आए हैं। सबसे अधिक चिंता की बात है कि जो भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। उनमें अधिकांश लोगों की हालत गंभीर हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी आम लोगों से अपील कर रहे हैं कि आने वाले पंद्रह से बीस दिनों तक किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन एवं सोसल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
24 घंटे में एंटीजन जांच जरूरी
डाक्टरों की सलाह है कि खांसी बुखार अथवा सांस लेने में कठिनाई के लक्षण पाए जाने पर 24 घंटे में एंटीजन जांच कराई जाएगी। इतना ही नहीं लक्षणयुक्त लोगों की आरटी-पीसीआर जांच के लिए भी सैंपल लिया जाएगा। एंटीजन जांच पॉजिटिव आने पर आरटी-पीसीआर सैंपल को डिस्कार्ड कर दिया जाएगा और एंटीजन निगेटिव आने पर आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। संक्रमित मरीजों की हालत गंभीर होने पर अधिकांश कोविड अस्पतालों के आईसीयू बेड फुल हो चुके हैं। ऐसे में संक्रमण की चपेट में आने के बाद गंभीर हो रहे मरीजों के इलाज के लिए बेड भी मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोविड अस्पताल में संचालित आईसीयू की शुक्रवार को स्थिति पर एक नजर
अस्पताल - बेड - मरीज
यशोदा नेहरू कौशांबी - 26 - 26
यशोदा नेहरू नगर - 12 - 12
मैक्स वैशाली - 23 - 18
नवीन वैशाली - 14 - 17
लीक्रिस्ट वसुंधरा - 13 - 11
चंद्र लक्ष्मी वैशाली - 7 - 7
फ्लोरिस प्रताप विहार - 8 - 9
गणेश -5-3
नरेंद्र मोहन मोहन नगर - 25 -11
अटलांटा - 8 - 8
पल्मोनिक - 4 - 2
पैलिएवेटिव केयर - 10 - 10
-----------------------
आशुतोष यादव