{"_id":"5fad66948ebc3ea9656385c5","slug":"ghaziabad1605199508","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर में चार दिन से खराब है स्ट्रीट लाइट, शिकायत पर भी न हुई ठीक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नेहरू नगर में चार दिन से खराब है स्ट्रीट लाइट, शिकायत पर भी न हुई ठीक
विज्ञापन
नेहरु नगर थर्ड के एल ब्लॉक में खराब स्ट्रीट लाइट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
विज्ञापन
- दीपावली पर गली में अंधेरा होने से लोग नाराज़
माई सिटी रिपोर्टर।
गाज़ियाबाद। नेहरू स्टेडियम के पास नेहरू नगर थर्ड के एल ब्लॉक की गली में पिछले 4 दिन से स्ट्रीट लाइट खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हुई है और रोशनी के त्योहार दीपावली पर भी गली में अंधेरा है।
स्थानीय निवासी आरडब्लूए पदाधिकारी गोपाल माहेश्वरी का कहना है कि नेहरू स्टेडियम से सटी गली में स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम से शिकायत की गई लेकिन अभी तक लाइट ठीक नहीं हुई है। शुक्रवार को दीपावली है लोग अपने घर और गलियों में रोशनी करते हैं लेकिन दूसरी तरफ स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं होने से हमारी गली में अंधेरा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को फिर से नगर निगम से शिकायत करेंगे शायद नगर निगम स्ट्रीट लाइट ठीक करा दे।
विज्ञापन
नेहरु नगर थर्ड के एल ब्लॉक में खराब स्ट्रीट लाइट
- फोटो : Amar Ujala
नेहरु नगर थर्ड के एल ब्लॉक में खराब स्ट्रीट लाइट