फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बंदियों द्वारा बनाए स्वदेशी दीपक व कैंडल से जगमगाएगी जेल

बंदियों द्वारा बनाए स्वदेशी दीपक व कैंडल से जगमगाएगी जेल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
बंदियों द्वारा बनाए स्वदेशी दीपक व कैंडल से जगमगाएगी जेल
जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा - फोटो : Amar Ujala
- हाईटेक जेलों में शुमार डासना जेल के प्रशासन ने दिवाली पर शुरू की विशेष मुहिम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। देश ही हाईटेक जेलों में शुमार डासना जेल के प्रशासन ने इस दिवाली पर भी कुछ खास करने की सोची है। स्वदेशी के नारे को बुलंद करते जेल प्रशासन ने जेल को चाइनीज झालरों से नहीं, बल्कि बंदियों द्वारा निर्मित स्वदेशी दीपक व मोमबत्तियों से जगमग करने का फैसला लिया है। जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल के बंदी दीपक व मोमबत्ती बनाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आए।........................... जेल अधीक्षक ने बताया कि जेलर आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर नीरज श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर सिद्धार्थ सुरेश, हेड वार्डन शिव कुमार ने डासना जेल में बंद बंदियों को स्वनिर्मित दीपक व मोमबत्तियां बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्य में बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदियों ने कड़ी मेहनत और लगन के चलते मिट्टी के दीपक को मोम से सजाकर दीपक बनाया है। वहीं, मिट्टी के दीपक के अलावा मोमबत्तियों से जेल परिसर को सजाया जाएगा। बंदियों द्वारा बनाया गया विशेष दीपक करीब डेढ़ से दो घंटे तक अपने आस-पास के इलाके को जगमग रखेगा।
विज्ञापन

बंदियों द्वारा बनाए स्वदेशी दीपक व कैंडल से जगमगाएगी जेल
डासना जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां - फोटो : Amar Ujala
डासना जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed